स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं प्रारम्भ
गुना
क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना की स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं आज दिनांक 29 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ हो गई हैं। गुना, शिवपुरी एवं अशोकनगर तीनों जिलों में विश्वविद्यालय द्वारा 26 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं तीनों परीक्षा केन्द्रो पर 32000 परीक्षार्थी की परीक्षाएं संपन्न होंगी। तीनों जिलों में दिनांक 29 अप्रैल 2026 को प्रातः एवं दोपहर पाली में सफलता पूर्वक परीक्षाएं सम्पन्न हुईं। महाविद्यालयों से प्राप्त उपस्थिति अनुसार दिनांक आज की परीक्षा में 99 प्रतिशत विद्यार्थी उपस्थित हुए। शासन द्वारा जारी निर्देशनुसार नकल मुक्त परीक्षा हेतु विश्वविद्यालय का उड़नदस्ता विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण भी कर रहा है।
