Type Here to Get Search Results !

जिला जेल गुना में विशेष जेल लोक अदालत आयोजित

 जिला जेल गुना में विशेष जेल लोक अदालत आयोजित


गुना 

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना श्री अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में एवं विशेष न्यायाधीश गुना श्री राकेश कुमार जैन के नेतृत्व में दिनांक 26 अप्रैल 2026 को जिला जेल गुना मे विशेष जेल लोक अदालत आयोजित की गई।

विशेष जेल लोक अदालत का शुभारंभ केन्द्रीय जेल ग्वालियर से न्यायमूर्ति श्री संजीव सचदेवा, मुख्य न्यायाधिपति, म.प्र. उच्च न्यायालय जबलपुर के द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया तत्पश्चात जिला जेल गुना में विशेष जेल लोक अदालत का शुभारंभ विशेष न्यायाधीश/नोडल अधिकारी जेल लोक अदालत श्री राकेश कुमार जैन द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश ने अपने उद्बोधन में बंदियों को संबोधित किया। विशेष जेल लोक अदालत में समझौता योग्य प्रकरण, प्ली-बारगेनिग, पिेटी आफेंस, आदि प्रकरण निराकरण के लिये रखे गये। 

विशेष जेल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण हेतु खंडपीठ का गठन किया गया जिसके पीठासीन अधिकारी श्री डालचंद न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी गुना एवं सुलहकर्ता सदस्य श्री राहुल पाण्डे, अधिवक्ता एवं श्री अरविंद श्रीवास्तव सामुदायिक मध्यस्थ उपस्थित रहे। विशेष जेल लोक अदालत में निराकरण हेतु 03 प्रकरण रखे गये जिनमें 02 प्रकरणों का निराकरण किया गया। 

विशेष जेल लोक अदालत में श्रीमती वंदना त्रिपाठी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना, श्री सर्वेश चतुर्वेदी, जिला विधिक सहायता अधिकारी, जिला जेल गुना के जेल अधीक्षक, उप अधीक्षक, जेल स्‍टॉफ, श्री चंद्रेश श्रीवास्तव सहायक ग्रेड-2, श्री योगेन्द्र शर्मा सहायक ग्रेड-3,  श्री गोविंद शर्मा एवं जेल में निरूद्ध बंदीगण उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.