Type Here to Get Search Results !

श्रम कानूनों के प्रभावी अनुपालन हेतु "Shram Star Rating System" लागू

 श्रम कानूनों के प्रभावी अनुपालन हेतु "Shram Star Rating System" लागू


‎गुना 

श्रम विभाग, मध्यप्रदेश शासन राज्य के श्रमिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्रम विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा श्रम सेवा पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत कारखानों, दुकानों एवं अन्य वाणिज्यिक संस्थानों हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण पहले की गई है।

इसी क्रम में विभाग द्वारा "Shram Star Rating System" लागू किया गया है। यह एक स्व-मूल्यांकन आधारित निष्पक्ष एवं स्वचालित प्रणाली है, जिसके माध्यम से संस्थानों द्वारा प्रदान की गई जानकारी के आधार पर उनके श्रम कानूनों के अनुपालन स्तर का मूल्यांकन कर उन्हें स्टार रेटिंग प्रदान की जाती है।

इस प्रणाली के माध्यम से श्रम कानूनों के प्रभावी पालन को प्रोत्साहन मिल रहा है तथा अनुपालन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं सरल बनाया गया है। इसके परिणामस्वरूप कार्य-संस्कृति में सुधार, श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा के दायरे का विस्तार तथा संस्थानों के मध्य सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिला है।

श्रम विभाग द्वारा सभी संबंधित संस्थानों एवं कारखानों से अपील की जाती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस सुविधा का लाभ उठाते हुए Shram Star Rating System का उपयोग करें तथा अपने संस्थानों में श्रम कानूनों के अनुपालन को सुदृढ बनाएं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.