Type Here to Get Search Results !

बजरंगगढ़ थाना पुलिस ने मेधावी छात्रा भूमिका कुशवाह को किया पुरूष्कृत

 *शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुलिस का सम्मान*



बजरंगगढ़ थाना पुलिस ने मेधावी छात्रा भूमिका कुशवाह को किया पुरूष्कृत


               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा बच्चों के स्किल डेव्लेपमेंट के क्षेत्र में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं । इसी तहत इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने हेतु गुना पुलिस की ओर से विशेष पहल की जा रही है ।


               इसी क्रम में कस्बा बजरंगगढ़ निवासी छात्रा भूमिका कुशवाह पुत्री लखन कुशवाह द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षा में 87.86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बजरंगगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की गई है । छात्रा की इस उपलब्धि पर बजरंगगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार द्वारा अपनी टीम के साथ छात्रा के निवास पर पहुंचकर छात्रा को पुरूष्कृत किया गया ।


        इस अवसर पर पुलिस टीम द्वारा छात्रा को बीस भुजा माता रानी की तस्वीर, गुलदस्ता, पेन, फूलमाला, ट्रैकसूट भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया । साथ ही छात्रा के माता-पिता को भी सम्मानित कर बच्ची की पढ़ाई में उनके योगदान की सराहना की गई ।


               इस अवसर पर महिला आरक्षक सपना रघुवंशी, महिला आरक्षक पूजा गुप्ता, आरक्षक अभय रघुवंशी एवं पुलिस मित्र दल के विशेष पचौरी, मयंक कुशवाह आदि मौजूद रहे ।


               पुलिस द्वारा किए गए इस सम्मान से छात्रा एवं उसके परिजनों में हर्ष का माहौल रहा तथा उन्होंने पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया ।


               गुना पुलिस की यह पहल न केवल मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही है, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं सकारात्मक वातावरण निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.