Type Here to Get Search Results !

जिला जेल गुना में बंदियों का दिव्यांगता परीक्षण शिविर सम्‍पन्‍न

 जिला जेल गुना में बंदियों का दिव्यांगता परीक्षण शिविर सम्‍पन्‍न


‎‎गुना 

राज्यपाल, मध्यप्रदेश शासन द्वारा राज्य की समस्त जेलों में बंदियों का दिव्यांगता परीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के मार्गदर्शन में गुना जिले की जेलों में दिव्यांगता चिन्हांकन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में आयुक्त दिव्यांगजन मध्यप्रदेश डॉ. अजय खेमरिया द्वारा जिला जेल गुना में आज दिव्यांगता परीक्षण शिविर का निरीक्षण किया। आयुक्त द्वारा समस्त बंदियों को संबोधित करते हुए दिव्यांगता परीक्षण शिविर आयोजन के उद्देश्य की जानकारी दी गयी। शिविर में 78 बंदियों का परीक्षण किया गया, जिसमें 02 बंदियों के दिव्यांगता पाई गई। जिसके उपरांत तत्काल उक्त बंदियों को आयुक्त दिव्यांगजन द्वारा व्हीलचेयर प्रदान की गई। साथ ही स्वास्थ्य एव जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र गुना टीम को प्रत्येक माह दिव्यांगता परीक्षण शिविर आयोजित करने, जेल में आवश्यक सहायक उपकरण रखने, जिला जेल को दिव्यांग फ्रेंडली बनाने आदि निर्देश दिए गए। आज आयोजित शिविर में जिला जेल अधीक्षक श्री अतुल सिन्हा, उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री अब्दुल गफ्फार, सचिव रेडक्रास श्री रामवीर रघुवंशी, जिला मेडिकल बोर्ड, स्वास्थ्य टीम, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का स्टाफ उपस्थित रहा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.