Type Here to Get Search Results !

गुना कोतवाली पुलिस ने शोभायात्रा पर पथराव के मामले में फरार दो और आरोपी किए गिरफ्तार

 *पुलिस अधीक्षक गुना नेतृत्व में गुना पुलिस की फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सक्रिय कार्यवा* ही



गुना कोतवाली पुलिस ने शोभायात्रा पर पथराव के मामले में फरार दो और आरोपी किए गिरफ्तार


          गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल अंकित सोनी के निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्‍न प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सक्रिय कार्यवाहियां की जा रहीं है । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी श्रीमति प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान और उनकी टीम द्वारा हनुमान जयंती पर शोभायात्रा पर पथराव के मामले में घटना दिनांक से फरार दो और आरोपी गिरफ्तार किए गए है ।


               दिनांक 12 अप्रैल 2025 को श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष्‍य में गुना के शिवाजी नगर माता मंदिर से निकाली गई शोभा यात्रा पर कर्नलगंज में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थर फेंके गए एवं मारपीट की गई थी ।


               उपरोक्‍त घटना पर से गुना कोतवाली में अपराध क्रमांक 212/25 धारा 109, 296, 324(4), 125, 191(2), 191(3), 190, 115(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था । गुना कोतवाली पुलिस द्वारा प्रकरण में सक्रिय कार्यवाही करते हुए आरोपियों को चिन्हत किया जाकर पूर्व में आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं एवं फरार शेष आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है, जिनकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 08 अप्रैल 2026 को मुखबिर सूचना पर फरार दो और आरोपी नदीम पुत्र बब्लू उर्फ इरफान कुरेशी उम्र 23 साल एवं फरदीन पुत्र अमजद खान उम्र 21 साल निवासीगण मदर मेमोरियल स्कूल के पीछे कर्नेलगंज गुना को गिरफ्तार कर लिया गया । फरार शेष आरोपियों की तलाश जारी है ।


               गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान, उपनिरीक्षक सतीश सरवैया, सउनि अमर सिंह, प्रधान आरक्षक दीपक तोमर, प्रधान आरक्षक रमेश गुर्जर, प्रधान आरक्षक उमेश शर्मा, आरक्षक दीपेश रावत, आरक्षक विनय धाकड, आरक्षक शिवकुमार रघुवंशी, आरक्षक रतन सिंह एवं म.आर. सोनम की महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.