पुलिस बैंड टीम द्वारा भर्ती हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के मार्गदर्शन में गुना पुलिस द्वारा युवाओं को मध्यप्रदेश पुलिस बैंड में भर्ती-2026 हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में पी.जी. कॉलेज तिराहे पर पुलिस बैंड टीम द्वारा आकर्षक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में पी.जी. कॉलेज तिराहे पर उपस्थित आमजन एवं युवाओं को पुलिस बैंड की भर्ती प्रक्रिया, आवश्यक योग्यता एवं अवसरों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । बैंड टीम द्वारा शानदार प्रस्तुति देकर युवाओं को इस क्षेत्र के प्रति आकर्षित किया गया ।
उक्त कार्यक्रम में 2nd बटालियन ग्वालियर की विशेष पुलिस बैंड टीम भी शामिल रही, जिनके द्वारा बैंड की प्रस्तुति एवं अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया । टीम ने अपने प्रदर्शन के माध्यम से युवाओं को पुलिस बैंड में करियर बनाने हेतु प्रेरित किया ।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं युवाओं ने भाग लिया तथा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी में रुचि दिखाई। उपस्थित युवाओं को बताया गया कि पुलिस बैंड में शामिल होकर वे न केवल रोजगार प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि देश सेवा का गौरव भी हासिल कर सकते हैं ।
गुना पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अधिक से अधिक युवा पुलिस बैंड भर्ती प्रक्रिया में भाग लेकर अपने भविष्य को सशक्त बनाएं ।
