Type Here to Get Search Results !

चाचौडा थानांतर्गत ग्राम कोन्याकला में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही

 *पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस का अपराधियों पर सख्त शिकंजा*



चाचौडा थानांतर्गत ग्राम कोन्याकला में एक युवक की हत्या के मामले में  पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही


*प्रकरण में 02 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे*  


               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं प्रभावी नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराधियों पर लगातार सख्त शिकंजा कसते हुए हिंसक अपराधों एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध त्वरित एवं निर्णायक कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसीओपी चाचौडा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में चाचौडा थाना अंतर्गत बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजयप्रताप सिंह एवं उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोन्याकला में घटित हत्या के गंभीर प्रकरण में त्वरित एवं सुनियोजित कार्यवाही करते हुए प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय कामयाबी हासिल की गई है । 

               उल्लेखनीय है कि दिनांक 04 अप्रैल 2026 को फरियादी कृष्णगोपाल मीना, निवासी ग्राम तुलसीखेड़ी द्वारा थाना चाचौड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 03 अप्रैल 2026 को वह अपने मित्र गिरीश मीना के साथ अपनी अल्टो कार से ग्राम कोन्याकला गया था । ग्राम कोन्याकला स्थित स्कूल के पास आरोपीगण चंदू मीना, रामविलास मीना, मनीष मीना एवं गोविन्द मीना निवासीगण ग्राम कोन्याकला वहां आए और गिरीश मीना को पकड़कर गालियां देते हुए मारपीट करने लगे । आरोपियों द्वारा फरियादी को भी धमकाया गया कि यदि वह नहीं भागा तो उसके साथ भी मारपीट की जाएगी, जिस पर वह डर के कारण अपनी कार लेकर वहां से चला गया । इसके पश्चात आरोपियों द्वारा गिरीश मीना के साथ गंभीर मारपीट की गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं । घटना के बाद गिरीश मीना को उपचार हेतु बीनागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई । उक्त रिपोर्ट के आधार पर चाचौड़ा थाने में आरोपीगण चंदू मीना, रामविलास मीना, मनीष मीना एवं गोविन्द मीना के विरुद्ध अपराध क्रमांक 90/2026 धारा 103(1), 296(ए), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।     


               पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा हत्या के उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए घटना में संलिप्त सभी आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देशों के पालन में बीनागंज चौकी पुलिस द्वारा प्रकरण में सक्रियता एवं तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपियों की निरंतर तलाश की गई और इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर जिनकी तलाश में सभी संभावित स्थानों पर सघन दबिशें दी गई । जिसके परिणाम स्वरुप गत दिनांक 07 अप्रैल 2026 को  मुखबिर सूचना के आधार पर तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही प्रकरण में दो आरोपी मनीष पुत्र नैनकराम मीना एवं रामविलास पुत्र नैनकराम मीना निवासीगण ग्राम कोन्याकला थाना चाचौडा, जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है । प्रकरण में फरार शेष आरोपियों की तलाश जारी है ।  


               चाचौडा थाना पुलिस की इस तत्पर और प्रभावी कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविन्द गौर के नेतृत्व में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक सुनील रघुवंशी, आरक्षक शुभम मिश्रा, आरक्षक विकास राजावत, आरक्षक संजय सोलंकी एवं आरक्षक राजू रजक सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक का विशेष योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.