Type Here to Get Search Results !

बमौरी थाना पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान पकड़े 02 गांजा तस्कर, आरोपियों से लगभग एक किलो गांजा बरामद

 *नशे के विरूद्ध गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही*  


बमौरी थाना पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान पकड़े 02 गांजा तस्कर, आरोपियों से लगभग एक किलो गांजा बरामद



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्‍करी एवं इन गतिविधयों में संलिप्‍त माफियाओं पर सतत निगरानी रखते हुए निरंतर कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में बमौरी थाना पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है ।


               गत दिनांक 16 मई 2026 की रात बमौरी थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा गुना रोड स्थित सीएम राईज स्कूल के सामने वाहन चैकिंग की जा रही थी । इसी दौरान एक प्लेटिना मोटर साइकिल क्रमांक MP08 MJ 3035 पर सवार दो व्यक्तियों को रोककर पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने नाम राजू पुत्र ओमप्रकाश जोगी उम्र 36 साल एवं बद्री पुत्र मिश्रीलाल ओडिया उम्र 35 साल निवासीगण ग्राम भूराचक थाना बमौरी के होना बताए ।   


               पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों के घबराने एवं हड़बड़ाने से पुलिस को उनके किसी संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त होने के संदेह पर जिनकी विधिवत तलाशी ली गई तो उनके पास रहे थैले से करीबन एक किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ । आरोपियों के कब्जे से बरामद गांजा कीमती करीबन 25 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल कीमती 75 हजार रुपये सहित कुल 01 लाख रुपये का मशरुका विधिवत जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया एवं जिनके विरूद्ध बमौरी थाने में अप.क्र. 108/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।


               नशे के विरुद्ध बमोरी थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया, सउनि मोकम सिंह, प्रधान आरक्षक हरेन्द्र रघुवंशी, प्रधान आरक्षक बालस्वरुप धाकड, आरक्षक रवि गुर्जर, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, आरक्षक गुलाब सिंह, आरक्षक परमाल अजनार एवं आरक्षक महेन्द्र पटेलिया की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.