Type Here to Get Search Results !

आरोन थाना पुलिस ने करीबन 01 लाख मूल्य की स्मैक सहित नशा तस्कर किया गिरफ्तार

 *नशे के विरूद्ध गुना पुलिस का सतत प्रहार*  


आरोन थाना पुलिस ने करीबन 01 लाख मूल्य की स्मैक सहित नशा तस्कर किया गिरफ्तार



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्‍करी एवं इन गतिविधयों में संलिप्‍त माफियाओं पर सतत निगरानी रखते हुए कठोर कार्यवाही की जा रही हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में आरोन थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार और उनकी टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ स्मैक तस्‍करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए करीबन 01 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है ।


               गत दिनांक 16 मई 2026 की रात्रि में आरोन थाना  पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि बमूरिया रोड तिराहे की पुलिया के पास एक व्यक्ति अपने पास अवैध मादक पदार्थ स्मैक लेकर उसे बेचने की फिराक में खडा हुआ है । इस सूचना के मिलते ही आरोन थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर देखा तो जहां  मुखबिर द्वारा बताए हुलिए का व्यक्ति खडा मिला, जिसे पुलिस फोर्स द्वारा भागने का मौका न देते हुए घेराबंदी कर पकड लिया गया । पूछताछ पर उसने अपना नाम शाजिद उर्फ भईया पुत्र अनवर खां उम्र 25 साल निवासी घोसी मोहल्ला आरोन का बताया । मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा उसकी विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से 9.95 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती 01 लाख रुपये की बरामद हुई, जिसे पुलिस द्वारा विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं जिसके विरुद्ध आरोन थाने में अपराध क्रमांक 141/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।


                नशे के विरूद्ध पुलिस की इस उल्‍लेखनीय कार्यवाही में आरोन थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार, उपनिरीक्षक पंकज कुशवाह, सउनि राजेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक दिनेश शर्मा, प्रधान आरक्षक  जितेन्द्र गुर्जर, प्रधान आरक्षक राममोहन दुबे, प्रधान आरक्षक रविन्द्र रघुवंशी, प्रधान आरक्षक इरशाद खान, प्रधान आरक्षक जितेनद्र पाल, आरक्षक राम दांगी, आरक्षक कुलदीप शाक्य, आरक्षक शुभम यादव, आरक्षक वृत्त कुमार यादव, आरक्षक देवेन्द्र कुशवाह, आरक्षक प्रताप मौर्य, आरक्षक दिलीप अजनार एवं महिला आरक्षक आकांक्षा त्यागी का विशेष योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.