*अनैतिक गतिविधियों जुआ, सट्टा आदि के विरुद्ध गुना पुलिस की सतत कार्यवाही*
आरोन थाना पुलिस द्वारा मंडी परिसर में संचालित जुए के फड़ पर दविश देकर 05 जुआरियों पर कार्यवाही
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अनैतिक गतिविधियों के विरूद्ध निरंतर प्रभावी एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं है । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ श्रीमति दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में आरोन थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार और उनकी टीम द्वारा जुए के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई है ।
आज दिनांक 14 मई 2026 को आरोन गल्ला मंडी परिसर में 04-05 व्यक्तियों के द्वारा तास पत्तों से रूपयों की हारजीत के दाव लगाकर जुआ खेले जाने की मुखबिर सूचना पर आरोन थाने से पुलिस की एक टीम जुआरियों पर कार्यवाही हेतु तत्काल मंडी परिसर पहुंची और जहां मुखबिर की बताई जगह की घेराबंदी कर मौके पर फड़ जमाकर जुआ खेल रहे 05 जुआरियों को धर दबोच लिया गया । जुआरियों ने पूछताछ पर अपने नाम 1-विकाश पुत्र रामलाल अहिरवार उम्र 19 साल निवासी सारथी सिटी कॉलोनी, 2-गोलू पुत्र रमेश गोस्वामी उम्र 28 साल, 3-अविनाश पुत्र सूरज बाल्मीक उम्र 32 साल, 4-संजय पुत्र सुनील सप्रे उम्र 23 साल एवं 5-अजय पुत्र किशोर बाल्मीक उम्र 24 साल निवासीगण वरवटपुरा आरोन के होना बताए । पुलिस द्वारा मौके से कुल 6,300/-रूपये नगदी सहित तास की गड्डी विधिवत जप्त कर जुआ खेल रहे पांचों जुआरियों के विरूद्ध आरोन थाने में अप.क्र. 135/26 धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।
जुए के विरूद्ध आरोन थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार, उपनिरीक्षक रविनंदन शर्मा, प्रधान आरक्षक दीपक त्रिपाटी, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र गुर्जर, प्रधान आरक्षक राममोहन दुवे, आरक्षक शुभम यादव, आरक्षक देवेन्द्र कुशवाह आरक्षक सौरभ यादव, आरक्षक प्रताप मौर्य, आरक्षक कुलदीप शाक्य, आरक्षक प्रवीण मीना, आरक्षक दिलीप अजनार एवं आरक्षक गौरव शर्मा की सराहनीय भूमिका रही है ।
