Type Here to Get Search Results !

कैंट थाना पुलिस की गांजा तस्करी की सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही, तस्कर किया गिरफ्तार

 *नशे के विरूद्ध गुना पुलिस का निरंतर प्रहार*  


कैंट थाना पुलिस की गांजा तस्करी की सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही, तस्कर किया गिरफ्तार


*आरोपी से 3.395 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्‍करी एवं इन गतिविधयों में संलिप्‍त माफियाओं पर सतत निगरानी रखते हुए निरंतर कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्रय की सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए नश तस्कर गिरफ्तार किया गया है ।


               गत दिनांक 13 मई 2026 की शाम कैंट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मालपुर रोड़ पर एक व्यक्ति प्लास्टिक के कट्टे में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर उसे बेचने की फिराक में रोड़ किनारे बैठा हुआ है । थाना क्षेत्र में गांजा सप्लाई की सूचना को पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु कैंट थाने से तत्काल पुलिस की एक टीम रवाना हुई । टीम द्वारा बिना कोई देरी किए तुरंत मौके पर पहुंचकर देखा तो वहां पर मुखबिर के बताए हुलिए का एक व्यक्ति अपने साथ प्लास्टिक का कट्टा लिये हुए बैठा मिला, जिसे पुलिस फोर्स ने भागने का अवसर न देते हुए घेराबंदी कर धर दबोच लिया गया । पूछताछ पर उसने अपना नाम चरण सिंह पुत्र रामप्रसाद धाकड़ उम्र 45 साल निवासी ग्राम बरखेड़ा गिर्द थाना बजरंगगढ़ जिला गुना का बताया एवं मुखबिर सूचना के आधार पर जिसके पास मिले कट्टे की विधिवत तलाशी लेने पर उससे 3.395 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा अनुमानित कीमत करीब 75 हजार रुपये का बरामद हुआ, जिसे पुलिस द्वारा विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और जिसके विरुद्ध कैंट थाने में अपराध क्रमांक 342/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । पुलिस द्वारा आरोपी के गांजा तस्करी के अन्य स्त्रोतों एवं संभावित नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है ।


                नशे के विरूद्ध कैंट थाना पुलिस की इस उल्‍लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत, प्रधान आरक्षक दीपेन्द्र परिहार, आरक्षक महेन्द्र वर्मा, आरक्षक विनोद धाकड़, आरक्षक मयंक गोस्वामी, आरक्षक रामनिवास शर्मा, आरक्षक विकाश राजपूत, आरक्षक गौरव देवलिया एवं आरक्षक गौरव शर्मा का विशेष योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.