Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर के निर्देश पर खैरीखता आंगनबाड़ी का हैंडपंप तत्काल हुआ चालू

 कलेक्टर के निर्देश पर खैरीखता आंगनबाड़ी का हैंडपंप तत्काल हुआ चालू



गुना, 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा विगत दिवस ग्राम पंचायत खैरीखता स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान ग्रामवासियों ने पेयजल समस्या से अवगत कराते हुए बंद पड़े हैंडपंप को चालू कराने का निवेदन किया था।


इस पर कलेक्टर श्री कन्याल ने तत्परता दिखाते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग की कार्यपालन यंत्री श्रीमती रितु किरार को आवश्यक निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देशों के पालन में विभागीय अमले द्वारा आज उक्त हैंडपंप की तत्काल मरम्मत कराकर उसे पुनः चालू कर दिया गया।


हैंडपंप के शुरू होने से आंगनबाड़ी केंद्र तथा आसपास के ग्रामीणों को पेयजल सुविधा उपलब्ध हो गई है। ग्रामवासियों ने समस्या के त्वरित निराकरण पर जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.