Type Here to Get Search Results !

बिना परमिट और फिटनेस चल रही बस पर कार्रवाई

 बिना परमिट और फिटनेस चल रही बस पर कार्रवाई



गुना, 


कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार गुरुवार को पुराना टोल प्लाजा, फतेहगढ़ रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान उड़नदस्ता अमले द्वारा एक बस क्रमांक MP30P1413 को जांच हेतु रोका गया। जांच में बस बिना परमिट एवं बिना फिटनेस संचालित पाई गई।


इस पर संबंधित बस पर 45 हजार रुपये का जुर्माना तथा 48 हजार रुपये टैक्स जमा कराया गया। कार्रवाई में चेक पॉइंट प्रभारी संतोष सिंह तोमर, बृजेन्द्र उपाध्याय, ध्रुव कुमार मीना एवं हेमंत रघुवंशी शामिल रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.