कलेक्टर श्री कन्याल ने रेडक्रॉस के माध्यम से दी 10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए जरूरतमंद नागरिक को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
आवेदक श्री कैलाश निवासी कर्माखेड़ी रूठियाई तहसील राघौगढ ने प्रस्तुत आवेदन में नाती लक्ष्य मीना के उपचार के लिये आर्थिक सहायता की मांग की गयी थी। आवेदक की परिस्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री कन्याल ने संवेदनशीलता दिखाते हुए रेडक्रॉस सोसायटी गुना से 10 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत कर आवेदक को चेक प्रदान किया।
