Type Here to Get Search Results !

एसडीएम राघौगढ ने किया साडा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

 एसडीएम राघौगढ ने किया साडा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कन्याल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आज एसडीएम राघौगढ़ श्री अमित सोनी द्वारा साडा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री सोनी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही डॉक्टर्स एवं स्वास्थ्य स्टाफ की उपस्थिति, ओपीडी व्यवस्था, मेडिसिन स्टॉक रूम, अस्पताल परिसर की साफ-सफाई तथा एनआरसी में भर्ती महिलाओं एवं बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान विभिन्न रजिस्टरों जैसे ओपीडी रजिस्टर, उपस्थिति रजिस्टर, दवा वितरण रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों का भी परीक्षण किया गया तथा आवश्यक सुधार एवं नियमित संधारण के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से विभिन्न आवश्यक कार्यों एवं व्यवस्थाओं को आगे बढ़ाने हेतु रोगी कल्याण समिति की बैठक आगामी सप्ताह प्रस्ताव सहित आयोजित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री लोकेंद्र शर्मा, बीएमओ डॉ. धर्मेंद्र श्रीवास्तव, सीडीपीओ श्री संतोष अलावा सहित डॉक्टर, स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.