अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 हेतु 25 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम प्रारंभ
GAIL परिसर साडा कॉलोनी में आयोजित हुआ योग शिविर, 435 लाभार्थियों ने लिया हिस्सा
गुना
आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं संचालनालय आयुष विभाग मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह गनावे के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पूर्व 25 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
21 जून 2026 को 12 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के पूर्व देशव्यापी जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु समस्त विभागीय अधिकारियों / कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को एवं स्थानीय स्तर पर शैक्षणिक संस्थानों / स्थानीय निकायों एवं जन मानस को भी उक्त कार्यक्रम में सहभागिता हेतु प्रेरित किये जाकर कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाना है। इसी क्रम में घर- घर योग, हर व्यक्ति निरोग कार्यक्रम अंतर्गत आज GAIL परिसर साडा कालोनी जिला गुना में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें GAIL CISF स्टाफ के सदस्य एवं आयुष विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सामान्य योग अभ्यासक्रम (common yoga protocol ) का अभ्यास किया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग अभ्यासक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है। जिससे कार्यक्रम में व्यापक सहभागिता से नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा मिलेगा तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के सफल आयोजन में राज्य की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित होगी।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह गनावे ने बताया कि 25 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम का आयोजन जिला अंतर्गत आयुष विभाग के समस्त औषधालयों पर किया गया तथा खजुराहो मन्दिर प्रांगण में आयोजित योग महोत्सव 2026 के विशेष योग अभ्यास कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम से वर्चुअल जुड़े। यह काउंटडाउन कार्यक्रम 27 मई 2026 से प्रारंभ होकर 21 जून 2026 तक निरंतर विभिन्न संस्थानों में जारी रहेगा। इसके अतिरिक्त जन सामान्य के लिए मोरार देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान द्वारा जारी लिंक http://moa.habit.yoga/?ref=madhyapradesh अथवा टोल फ्री नम्बर 18003157008 पर कॉल कर निशुल्क पंजीकरण कर ऑनलाइन योग प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। संस्थाओ में आयोजित कार्यक्रम में कुल लाभार्थियों की संख्या 435 रही।
