आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाओं की अंतिम सूची जारी
गुना
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के चयन संबंधी जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक दिनांक 19 मई 2026 को आयोजित की गई, जिसमें परियोजना आरोन से प्राप्त दावा-आपत्तियों को सुनकर उनका निराकरण किया गया। निराकरण उपरांत अंतिम चयन सूची 26 मई 2026 को चयन पोर्टल पर प्रकाशित कर दी गई है। उक्त सूची को जनसामान्य द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर देखा जा सकता है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा परियोजना अधिकारी आरोन को निर्देशित किया गया है कि चयन पोर्टल पर अंतिम सूची प्रकाशित होने के दो दिवस के भीतर नियुक्ति आदेश जारी किए जाएं। उन्होंने बताया है कि जिला स्तरीय निराकरण समिति के निर्णय से असंतुष्ट अभ्यर्थियों के लिए कलेक्टर न्यायालय में अपील करने का प्रावधान है। संबंधित अपील अपर कलेक्टर न्यायालय, कक्ष क्रमांक 217 में प्रस्तुत की जा सकती है।
