बैटरी चलित ट्रायसाईकिल हितग्राहियों से अपील
गुना
भारत सरकार की एडिप योजनान्तर्गत समय-समय पर आयोजित वितरण केन्द्रों के माध्यम से जिले के पात्र दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्रायसाईकिल का विवरण किया गया है। वितरण पश्चात् कुछ दिव्यांगजनों द्वारा प्रदाय बैटरी चलित ट्रायसाईकिल की कम समय में बैटरी खराब होने की शिकायतें की जाती है।
इस संबंध में ट्रायसाईकिल निर्माता कम्पनी एलिम्को को अवगत कराया गया। एलिम्को द्वारा तकनीकी परीक्षण करने पर पाया गया है कि हितग्राहियों द्वारा प्रदाय बैटरी चलित ट्रायसाईकिल का सही रख-रखाव नहीं किया जा रहा है तथा बैटरी पूर्ण रूप से डिस्चार्ज होने पर पुनः चार्ज की जाती है। इससे बैटरी की लाईफ क्षमता कम होकर शीघ्र खराब हो जाती है।
कम्पनी द्वारा सुझाव दिया गया है कि बैटरी पूर्ण डिस्चार्ज होने के पूर्व चार्ज कर अद्यतन रखी जाये। अर्थात बैटरी पूर्ण रूप से डिस्चार्ज नहीं होना चाहिये। ऐसे समस्त दिव्यांगजन जिन्हें बैटरी चलित ट्रायसाईकिल प्रदाय की गई है। उक्त सुझाव का पालन करते हुये जितना ट्रायसाईकिल का उपयोग किया जाता है उसके तुरंत पश्चात बैटरी चार्ज कर अपडेट रखी जाने की अपील की गयी है, ताकि अनावश्यक खराबी से बचा जा सके।
