Type Here to Get Search Results !

जिला चिकित्सालय गुना में त्वरित चिकित्सकीय हस्तक्षेप से 6 वर्षीय बच्ची की जान बची

 जिला चिकित्सालय गुना में त्वरित चिकित्सकीय हस्तक्षेप से 6 वर्षीय बच्ची की जान बची


गुना 

गुना जिले के ग्राम पांज निवासी अमृता (पिता बलबीर), उम्र 6 वर्ष ने खेलते समय गलती से 10 रुपये का सिक्का निगल लिया, जो सांस की नली में फंस गया। सिक्का फंसने के कारण बच्ची को सांस लेने में गंभीर परेशानी होने लगी। स्थिति को गंभीर देखते हुए परिजन तत्काल बच्ची को जिला चिकित्सालय गुना लेकर पहुंचे।

जिला चिकित्सालय में पदस्थ नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक गोयल द्वारा तत्काल बच्ची का एक्स-रे कराया गया। जांच में सांस की नली में सिक्का फंसा होना पाया गया। तत्पश्चात बच्ची को तुरंत इमरजेंसी ऑपरेशन थियेटर में लिया गया।

एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. नितिन गुप्ता के सहयोग से दूरबीन विधि (क्रिकोफैरिंगोस्कोपी) द्वारा बिना किसी चीरा लगाए सफलतापूर्वक सिक्का बाहर निकाला गया। समय पर की गई इस विशेषज्ञ प्रक्रिया से बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया।

इस सफल आपातकालीन उपचार में ओटी स्टाफ महरूनिशा, दिव्या, शिल्पा, गोविन्द, धरमवीर, साकेत सहित अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। उपचार के बाद बच्ची की स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.