Type Here to Get Search Results !

दाढ़ के दर्द से गंभीर संक्रमण तक: जिला चिकित्सालय गुना में समय पर उपचार से बची जान

 दाढ़ के दर्द से गंभीर संक्रमण तक: जिला चिकित्सालय गुना में समय पर उपचार से बची जान


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय गुना में आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

गुना के नानाखेड़ी निवासी दिलीप यादव को प्रारंभ में दाढ़ में सामान्य दर्द की समस्या हुई, जो समय के साथ गंभीर रूप लेती चली गई। दर्द इतना बढ़ गया कि उनका मुंह धीरे-धीरे बंद होने लगा, भोजन करना कठिन हो गया तथा चेहरे पर लगातार सूजन बढ़ती चली गई। निजी चिकित्सकों व घरेलू उपचारों के बावजूद कोई राहत नहीं मिली और लगभग 8 से 10 हजार रुपये खर्च हो गए।

उन्हें जिला चिकित्सालय गुना में पदस्थ दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप कश्यप को दिखाया गया। जांच में जबड़े के पीछे गंभीर सूजन पाई गई, जहां सिस्ट (गांठ) एवं संक्रमण फैल चुका था। डॉ. कश्यप द्वारा तत्काल आवश्यक शल्य प्रक्रिया कर चीरा लगाकर पस निकाला गया तथा मरीज को लगातार 10 दिनों तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया।

समुचित उपचार और निरंतर देखरेख के परिणामस्वरूप आज दिलीप यादव पूर्णतः स्वस्थ हैं। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.