जिला सी.ई.ओ. ने की मनरेगा के अपूर्ण कार्यों की समीक्षा
Guna दिनांक 27.05.2026 को मनरेगा योजनांतर्गत अपूर्ण कार्यो की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे द्वारा समीक्षा की गई। जिसमें मनरेगा का जिला व जनपद स्तरीय समस्त अमला उपस्थिति रहा। बैठक में सेक्टरवार उपयंत्रियों के अपूर्ण कार्यो की समीक्षा करते हुये निर्देशित किया गया की समस्त कार्य 15 जून 2026 के पूर्व भौतिक रूप से पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। समय-सीमा में कार्य पूर्ण न होने पर संबंधितों की जिम्मेदारी नियत की जावेगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों तथा सहायक यंत्रियों को निर्देशित किया गया कि जल गंगा संवर्धन अभियान डेसबोर्ड पर प्रदर्शित समस्त प्रगतिरत कार्यो को भी प्राथमिकता के आधार पर 15 जून 2026 के पूर्व भौतिक रूप से पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करेंगे। जनपद स्तरीय सहायक लेखाधिकारियों को SNA-SPARSH के तहत प्राप्त आवंटन को तत्काल नियमानुसार भुगतान किये जाने के निर्देश दिये गये साथ ही ऐसे कार्य जो मौके पर न पाये जाये उनकी वसूली की जावे अथवा प्रकरण तैयार कर उन कार्यो पर संबंधितों की प्राथमिकी दर्ज कराई जाये।
