Type Here to Get Search Results !

वर्ष 2024 में फतेहगढ़ थानांतर्गत ग्राम पन्‍हेटी में तोड़फोड़ व आगजनी के गंभीर प्रकरण में करीब डेढ़ साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

 वर्ष 2024 में फतेहगढ़ थानांतर्गत ग्राम पन्‍हेटी में तोड़फोड़ व आगजनी के गंभीर प्रकरण में करीब डेढ़ साल से फरार आरोपी गिरफ्तार



              गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा विभिन्न अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु सतत एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मागदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और उनकी टीम द्वारा वर्ष 2024 में थाना क्षेत्र के ग्राम पन्हेटी में घटित आागजनी और तोड़फोड़ के गंभीर प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।


                उल्‍लेखनीय है कि दिनांक 01 नवम्‍बर 2024 को फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पन्हेटी में शासकीय वन भूमि के कब्जे को लेकर भिलाला एवं बंजारा समाज के दो पक्षों के बीच विवाद के बाद दिनांक 25 नवम्‍बर 2024 को भिलाला समाज से घायल गल सिंह भिलाला की मृत्‍यु हो जाने पर दिनांक 26 नवम्‍बर 2024 को भिलाला समाज के कुछ लोगों द्वारा आक्रोशित होकर दूसरे पक्ष के लोगों के घरों पर तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना कर काफी नुकसान पहुंचाया गया था । इस घटना पर से फतेहगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 299/24 धारा 191(2), 191(3), 190, 324(5), 326(ए), 326(जी) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।


               फतेहगढ़ थाना पुलिस द्वारा प्रकरण के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में आज दिनांक 30 अप्रेल 2026 को मुखबिर सूचना पर प्रकरण में घटना दिनांक से फरार आरोपी संतोष उर्फ अल्पया पुत्र राधेश्याम भिलाला उम्र 24 साल निवासी ग्राम पन्‍हेटी थाना फतेहगढ़ जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं विधिवत कार्यवाही उपरांत जिसे माननीय न्‍यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया है ।


                        फतेहगढ़ थाना पुलिस की इस कार्यवाही मे थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि जसरथ दिवाकर, सउनि दिलीप रघुवंशी, सउनि नरेश शर्मा, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रसेन फालके, प्रधान आरक्षक विकाश भार्गव, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, आरक्षक हरिओम परमार, आरक्षक योगेश जाट, आरक्षक बृजेन्द्र कुशवाह, आरक्षक सुनील कुमार, आरक्षक कुलदीप धाकड़, आरक्षक अजय लोधी, आरक्षक कांजराज बारेला, आरक्षक दिव्यांश भार्गव, महिला आरक्षक क्रांति रघुवंशी, महिला आरक्षक आकांक्षा एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक का सराहनीय योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.