*नशे के विरूद्ध गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही*
जामनेर थानांतर्गत ग्राम परेवा में मूंग की फसल में लगे थे गांजे के पौधे
*पुलिस ने दविश देकर 2.200 किलोग्राम बजनी गांजे के हरे पौधों सहित आरोपी किया गिरफ्तार*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त कारोबारियों, माफियाओं, तस्करों आदि के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाहियां कर उन्हें धरासायी किया जा रहा है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं डीएसपी मुख्यालय और प्रभारी एसडीओपी श्री जमीलउद्दीन सिद्दकी के पर्यवेक्षण में जामनेर थाना पुलिस द्वारा अवैध मदाक पदार्थ गांजे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 2.200 किलोग्राम बजनी गांजे के हरे पौधों सहित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ।
गत दिनांक 29 अप्रैल 2026 को जिले के जामनेर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के ग्राम परेवा के हार के एक खेत में मूंग की फसल के साथ गांजे के पौधे लगे हुए हैं । इस सूचना के मिलते ही जामनेर थाने से पुलिस की एक टीम तत्काल ग्राम परेवा में मुखबिर के बताए खेत पहुंची, जहां खेत पर टपरिया में एक व्यक्ति मिला जिसने पूछताछ पर अपना नाम धर्मेन्द्र पुत्र कमल सिंह कुशवाह उम्र 25 साल निवासी ग्राम परेवा थाना जामनेर का बताया । पुलिस द्वारा खेत में जांच करने पर गांजे के चार पौधे लगे हुए पाए गए, जिन्हें उखाड कर बजन करने पर 2.200 किलोग्राम बजन पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीबन 22 हजार रुपये आंकी गई है । मौके से बरामद गांजे के पौधों को पुलिस द्वारा विधिवत जप्त कर आरोपी धर्मेन्द्र कुशवाह को गिरफ्तार किया और जिसके विरुद्ध जामनेर थाने में अप.क्र. 66/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।
अवैध मादक पदार्थ गांजे के विरूद्ध जामनेर थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मेहरा, सउनि राजकुमार रघुवंशी, सउनि ठाकुर लाल, प्रधान आरक्षक प्रवेन्द्र सिंह भदौरिया, आरक्षक पंजाब सिंह गुर्जर, आरक्षक गजेन्द्र सिंह गुर्जर, आरक्षक शिवकुमार निगम, आरक्षक रमेश सिंह एवं आरक्षक सोवरन सिंह की विशेष भूमिका रही है ।
