धरनावदा थाना पुलिस द्वारा जानलेवा हमले के मामले में करीब तीन साल से फरार आरोपी किया गिरफ्तार
*आरोपी के विरुद्ध जारी पांच स्थाई वारंट में भी पुलिस को थी, जिसकी लंबे समय तलाश*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु सतत एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मागदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमति दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में जिले के धरनावदा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रूहिल शर्मा और उनकी टीम द्वारा वर्ष 2023 में थाना क्षेत्र के ग्राम बीलाखेड़ी में जानलेबा हमले के एक गंभीर प्रकरण में करीबन तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार किया गया है । इसके साथ ही आरोपी के विरूद्ध जारी पांच स्थाई वारंट में भी गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 27 अक्टूबर 2023 को फरियादी रामबाबू पुत्र जगन्नाथ पारदी उम्र 27 साल निवासी ग्राम बीलाखेड़ी द्वारा जिले के धरनावदा थाना पुलिस को रिपोर्ट करते हुये बताया गया था कि, दिनांक 26 अक्टूबर 2023 की रात में वह अपने भाई आर्यमन पारदी के साथ अपने खेत पर फसल में पानी दे रहा था, इसी दौरान पवन पारदी, प्रमोद पारदी एवं एहसान पारदी निवासीगण ग्राम बीलाखेड़ी वहां पर आये और पुरानी रंजिश पर उन्हें गालियां देने लगे और इसी दौरान उनके द्वारा उन्हें जान से मारने की नियत से बंदूक से फायर कर दिया, जिसके छर्रे दोंनो भाईयों को लगे । जिस पर आरोपीगण पवन पारदी, प्रमोद पारदी एवं एहसान पारदी के विरूद्ध धरनावदा थाने में अप.क्र. 446/23 धारा 307, 294, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था । उक्त अपराध में धरनावदा थाना पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रमोद पारदी एवं एहसान पारदी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका एवं फरार शेष व अंतिम आरोपी पवन पारदी की निरंतर तलाश की गई और जिसके संबंध में गत दिनांक 29 अप्रेल 2026 को मुखबिर से मिली सूचना पर धरनावदा थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में करीबन तीन साल से फरार चल रहे आरोपी पवन पुत्र पर्वत पारदी उम्र 40 साल निवासी ग्राम बीलाखेड़ी थाना धरनावदा जिला गुना को भी गिरफ्तार कर लिया गया ।
उल्लेखनीय है कि आरोपी पवन पुत्र पर्वत पारदी निवासी ग्राम बीलाखेड़ी थाना धरनावदा के विरूद्ध धरनावदा थाने में दर्ज 1-अप.क्र. 292/17 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि, 2-अप.क्र. 58/18 धारा 456, 354, 294, 323, 506, 34 भादवि, 3-अप.क्र. 192/18 धारा 294, 148, 336, 353, 427, 506 भादवि, 4-अप.क्र. 222/18 धारा 147, 148, 149, 353, 294, 336 भादवि एवं 5-अप.क्र. 41/19 धारा 307, 147, 148, 149, 353, 336 भादवि में आरोपी पवन पारदी के न्यायालयीन प्रक्रिया से लगातार फरार रहने पर, प्रकरणों में जिसकी गिरफ्तारी हेतु न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक क्रमश: 245/19, 1027/19, 802/18, 452/19 एवं 86/19 में अलग-अलग 05 स्थाई वारंट जारी हुए थे, जिसमें आरोपी पवन पारदी की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी । धरनावदा थाना पुलिस द्वारा उक्त पांचों वारंटों एवं हत्या के प्रयास के प्रकरण में आरोपी पवन पारदी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।
धरनावदा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रूहिल शर्मा, सउनि कृष्णमुरारी तिवारी, आरक्षक रघुकुल मिश्रा, आरक्षक सत्येन्द्र गुर्जर, आरक्षक ऋषीकेश शर्मा एवं आरक्षक विनीत लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
