पुलिस विभाग से सेवानिवृत्ति पर सहायक उपनिरीक्षकों एवं आरक्षक को पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा दी ससम्मान भावभीनी विदाई
पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले सहायक उपनिरीक्षक श्री रामगोपाल सिंह तोमर, सहायक उपनिरीक्षक श्री रामसेवक जाटव एवं आरक्षक श्री राजेन्द्र शर्मा को आज गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा उनके परिजनों की मौजूदगी में सम्मान पूर्वक भावभीनी विदाई दी गई । विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक श्रीमती वासल के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर, डीएसपी मुख्यालय श्री जमीलउद्दीन सिद्दकी, सीएसपी गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा, डीएसपी श्री आनंद राय, रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूजा उपाध्याय, पीएस टू एसपी निरीक्षक अनिल साहू, निरीक्षक श्री विकास उपाध्याय, मुख्य लिपिक सउनि(अ) अमित मौर्य आदि अधिकारियों सहित पुलिस के अन्य अधिकारीगण व स्टाफ मौजूद रहा ।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के द्वारा सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों के उत्कृष्ट, कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं जिम्मेदाराना सेवाकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं गईं । इसी क्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों का पुष्प मालाओं एवं पुष्प गुच्छ के साथ सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया तथा पुलिस अधीक्षक श्रीमती वासल द्वारा उन्हें सूटकेश, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न (शील्ड) एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया ।
सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने संबोधन में सेवाकाल के दौरान पूर्ण सहयोग और समर्थन के लिए पुलिस के सभी अधिकारियों एवं सहकिर्मयों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा साथ मिलकर किए गए सेवा कार्यों को यादगार बताते हुए भावात्मक उदभार व्यक्त किए ।




