Type Here to Get Search Results !

आयुष विभाग द्वारा "घर-घर योग हर व्यक्ति निरोग" अभियान अंतर्गत जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर( आयुष) में योग शिविरों का किया जा रहा आयोजन

 आयुष विभाग द्वारा "घर-घर योग हर व्यक्ति निरोग" अभियान अंतर्गत जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर( आयुष) में योग शिविरों का किया जा रहा आयोजन


गुना  

आयुष विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह गनावे के मार्गदर्शन में आगामी 21 जून 2026 को 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की पूर्व तैयारी के रूप में जिले के 14 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) पर "घर घर योग हर व्यक्ति निरोग" की थीम पर आधारित योगाभ्यास का प्रतिदिन आयोजन कर योग को जन जन तक पहुंचाने का अभियान चलाया जा रहा है। 

इस अभियान अंतर्गत 11 मई से 25 मई तक खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद संस्थान भोपाल के डिजिटल स्टूडियो द्वारा प्रदेश स्तरीय योग प्रशिक्षकों के माध्यम से लाइव योगा सत्र का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 08 से 09:00 बजे तक किया जा रहा है। जिसका प्रसारण जिले के सभी 14 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) में भी किया जा रहा है। प्रतिदिन सुबह 08 से 09 बजे तक इस ऑनलाइन  प्रशिक्षण के साथ केंद्रों पर पदस्थ योग प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थित जनसामान्य को योगाभ्यास भी कराया जा रहा है। 

जिला आयुष अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह गनावे के द्वारा जिले के नागरिकों से अपील की गई है कि वह समीपस्थ आयुष्मान आरोग्य मन्दिर (आयुष) पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर इसका लाभ प्राप्त करें और और इस अभियान से जुड़कर नियमित योग अभ्यास को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाकर स्वस्थ भारत विकसित भारत की कल्पना को साकार करें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.