Type Here to Get Search Results !

पंचायत भवन निर्माण हेतु आवंटित भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

 पंचायत भवन निर्माण हेतु आवंटित भूमि से हटाया गया अतिक्रमण 


गुना  

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशानुसार गुना के न्यायालयीन प्रकरण के आदेश के पालन में आज ग्राम सोनखरा में राजस्व एवं प्रशासनिक अमले द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सोनखरा स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 272, कुल रकबा 4.619 हेक्टेयर में से 0.040 हेक्टेयर भूमि ग्राम पंचायत भवन निर्माण हेतु आवंटित की गई है। उक्त शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान पत्थरों से निर्मित अवैध कोट को हटवाकर भूमि का लेआउट डाला गया तथा निर्माण कार्य हेतु गड्ढों की खुदाई भी करवाई गई।

कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री जयप्रकाश गौतम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बमोरी श्री पुष्‍पेन्‍द्र व्‍यास, थाना प्रभारी बमोरी सहित राजस्व विभाग का अमला एवं पटवारीगण मौके पर उपस्थित रहे।

कार्रवाई उपरांत संबंधित भूमि को पंचायत भवन निर्माण हेतु ग्राम पंचायत सोनखरा को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया। भूमि की अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.