Type Here to Get Search Results !

बरसाती नदी एवं सिद्ध की झिरिया पर चला स्वच्छता अभियान

 बरसाती नदी एवं सिद्ध की झिरिया पर चला स्वच्छता अभियान


गुना 

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बरसाती नदी एवं सिद्ध की झिरिया क्षेत्र में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक श्री मुकेश बंसल, परामर्शदाता रवि श्रीवास्तव, खेमचंद मीना, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने श्रमदान कर जल स्रोतों की सफाई की तथा लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया। अभियान के दौरान उपस्थित सदस्यों ने कहा कि जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे अभियान समाज में पर्यावरण संरक्षण और जल बचाने की भावना को मजबूत करते हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.