Type Here to Get Search Results !

एसपी अंकिता शर्मा ने दो प्रधान आरक्षकों को किया निलंबित

 एसपी अंकिता शर्मा ने दो प्रधान आरक्षकों को किया निलंबित 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


राजनांदगांव - जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने दो प्रधान आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रधान आरक्षक हेमंत अनंत एवं प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र कौचे थाना सोमनी गत दिवस 25 मई को रात्रि लगभग दस बजे थाना सोमनी परिसर स्थित बैरक में शराब सेवन करते पाये गये। अत: प्रधान आरक्षक हेमंत अनंत एवं प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र कौचे , थाना सोमनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर रक्षित केन्द्र राजनांदगांव संबद्ध किया जाता है। दोनों प्रधान आरक्षक निलंबन अवधि में बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। प्रधान आरक्षक हेमंत अनंत एवं प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र कौचे को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.