Type Here to Get Search Results !

अनंतिम सूची प्रकाशित होने की सूचना एवं दावा / आपत्ति आमंत्रण

 अनंतिम सूची प्रकाशित होने की सूचना एवं दावा / आपत्ति आमंत्रण


गुना 

एकीकृत बाल विकास परियोजना गुना ग्रामीण अंतर्गत एम.पी. ऑनलाइन चयन पोर्टल (MPONLINE CHAYAN PORTAL) के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों हेतु दिनांक 10 जनवरी 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

उक्त प्रक्रिया के अंतर्गत 02 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद (गेहूँखेड़ा-2 एवं सहरिया बस्ती चक माधोपुर) तथा 01 आंगनबाड़ी सहायिका पद (पिपरोदा) हेतु अनंतिम सूची दिनांक 14 मई 2026 को जारी कर दी गई है। अन्य रिक्त पदों पर अनंतिम सूची जारी करने की प्रक्रिया प्रचलन में है।

अनंतिम मेरिट सूची के साथ अपात्र आवेदिकाओं की सूची एवं सहरिया जनजाति आवेदिकाओं की पृथक मेरिट सूची भी एम.पी. ऑनलाइन चयन पोर्टल पर प्रकाशित की गई है।

दावा / आपत्ति संबंधी निर्देश

पोर्टल पर केन्द्रवार प्रकाशित अनंतिम सूची से असंतुष्ट आवेदिका द्वारा पोर्टल पर दावा / आपत्ति दर्ज की जा सकेगी। दावा / आपत्ति केवल संबंधित अभ्यर्थी द्वारा ही दर्ज की जा सकेगी।  प्रकाशित अनंतिम सूची के विरुद्ध दावा / आपत्ति केवल एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

दावा / आपत्ति के समय केवल आवेदन के साथ पूर्व में प्रस्तुत दस्तावेजों से संबंधित दस्तावेज ही प्रस्तुत किए जा सकेंगे। कोई नवीन दस्तावेज स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यदि किसी आवेदिका के किसी दस्तावेज के अंक जोड़े जाने से छूट गए हों, तो भी दावा प्रस्तुत किया जा सकेगा। साथ ही अन्य अभ्यर्थियों के विरुद्ध दस्तावेजी प्रमाण भी प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

प्रकाशित अनंतिम सूची के विरुद्ध दावा/आपत्ति सूची प्रकाशन दिनांक से 07 दिवस के भीतर पोर्टल पर प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

दावा/आपत्ति केवल एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन/दावा/आपत्ति स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

उक्त निर्देश मध्यप्रदेश शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल द्वारा जारी पत्र क्रमांक मबावि/SAP-2/2025/1918 दिनांक 03.06.2025 के अनुसार प्रभावशील हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.