गुना डाक संभाग ने शुरू किया ’’अभिकर्ता उत्कर्षअभियान’’
राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित “ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश में प्रथम आने वाली कु. दर्शिका प्रजापति एवं उत्कृष्ट कार्य करने बाले अभिकर्ताओं को किया गया सम्मानित
गुना / गुना डाक संभाग द्वारा आज अधीक्षक कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अधीक्षक डाकघर गुना श्री ओपी चतुर्वेदी ने बताया की भारतीय डाक विभाग सदैव जन सामान्य को विश्वास, सुरक्षा एवं सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए आज गुना डाक संभाग द्वारा ’’डाकजीवन बीमा अभिकर्ता उत्कर्ष अभियान” का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य गुना डाक संभाग में 100 डायरेक्ट अभिकर्ता जोड़कर डाकजीवन बीमा का नेटवर्क तैयार कर अधिक से अधिक नागरिकों तक डाकजीवन बीमा पहुंचाया जा सके। आज 10 शिक्षित बेरोजगारों को डाकजीवन बीमा अभिकर्ता बनाकर अभियान का शुभारम्भ किया गया। इन 10 स्नातक युबाओं को डाकजीवन बीमा अभिकर्ता के साथ साथ इंडियापोस्ट पेमेंट्स बैंक के बैंकिंग करेस्पोंडेंट का कार्य भी कर सकेंगे, इनसे इन शिक्षित युवाओं को रोजगार का एक साशक्त माध्यम भी मिल सकेगा ।
यह अभियान केवल व्यवसाय वृद्धि तक सीमित नहीं है, बल्कि अधिकाधिक नागरिकों तक डाकजीवन बीमा एवं ग्रामीण डाकजीवन बीमा की सुरक्षा पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम है। एवं गुना डाक संभाग का एक सकारात्मक प्रयास है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर डाकघर द्वारा आयोजित “ढाई आखर – मेरे रोल मॉडल को पत्र” पत्र लेखन प्रतियोगिता में कु. दर्शिका प्रजापति, क्राइस्ट सीनियर सेकेंड्री स्कूल, कक्षा 10वीं गुना की छात्रा ने डाक विभाग, संचार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित “ढाई आखर” प्रतियोगिता में 9 से 18 वर्ष आयु वर्ग के अंतर्गत परिमंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर सम्पूर्ण गुना जिले का गौरव बढ़ाया है।
इस उत्कृष्ट उपलब्धि हेतु इन्हें ₹25,000 की पुरस्कार राशि एवं मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, मध्य प्रदेश परिमंडल, भोपाल द्वारा जारी प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर उपस्थित बचत बैंक में सर्वाधिक खाते खुलावाने वाले अभिकर्ता श्रीमती रीनारानी जुनेजा एवं श्रीमती अरेफा बानो को भी अधीक्षक डाकघर ने सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी उप संभागीय प्रमुख संभागीय कार्यालय का स्टाफ एवं पोस्टमास्टर गुना उपस्थित रहे
