Type Here to Get Search Results !

जिला युवा कांग्रेस ने नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में जमकर किया विरोध प्रदर्शन

 जिला युवा कांग्रेस ने नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में जमकर किया विरोध प्रदर्शन।


समुचें प्रकरण की उच्च.न्यायालय की निगरानी में जांच व दोषियों पर कठोर कार्यवाही की उठाई मांग।


छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करें भाजपा सरकार...........सुरेन्द्र चौधरी



देश की प्रतिष्ठित चिकित्सा प्रवेश परीक्षा नीट यू.जी 2026 के पेपर लीक और वरती गई अनियमितताओं के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार सागर जिला युवा कांग्रेस के तत्वाधान में युवा कांग्रेसियों ने मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी,शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी की अगवाई में स्थानीय गर्ल्स डिग्री कॉलेज चौराहें के समीप भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए समुचें प्रकरण की माननीय उच्चतम न्यायालय की निगरानी में निष्पक्ष जांच करानें,दोषी अधिकारियों और माफियाओं पर कठोरतम कार्यवाही करनें व भविष्य में परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति लागू करनें की पुरजोर मांग उठाई।पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी नें कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। मेहनत करने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों के सपनों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और सरकार नकल माफियाओं पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि कि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए वर्षों तक मेहनत करते हैं, लेकिन पेपर लीक माफिया उनकी उम्मीदों को तोड़ने का काम कर रहे हैं।युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि बार-बार हो रहे पेपर लीक यह साबित करते हैं कि परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पूरी तरह खत्म हो चुकी है। केन्द्र सरकार छात्रों का भविष्य सुरक्षित रखने में असफल रही है।प्रदर्शन में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एड.निखिल चौकसें, युवा कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल चौबे,युवा कांग्रेस सागर विधान सभा अध्यक्ष सागर साहू,नरयावली विधान सभा अध्यक्ष रोहित वर्मा,सुरखी विधान सभा अध्यक्ष एड.प्रणव प्रताप सिंह आदि ने नीट परीक्षा पेपर लीक पर तीखा आक्रोश व्यक्त करते हुये कहा कि युवा कांग्रेस छात्रों की आवाज बनकर लगातार संघर्ष करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय, रमाकांत यादव, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वय पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर,रवि उमाहिया,देवेंद्र कुर्मी, कांग्रेस अल्प संख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष मार्शल खान, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग शहर अध्यक्ष अरविंद पंथी,आदिवासी कांग्रेस की अध्यक्ष एवं पार्षद ऋचा सिंह,रवि सोनी,आई एम खान, राजेश श्रीवास,मदन सेन,रजिया खान, डॉ.किरण लता सोनी, रेखा सोनी,शक्ति सिंह, राजा बुंदेला,नीलेश अहिरवार,इंजी.सत्यम सिंह,दुर्गेश कुमार अहिरवार,पवन जाटव, सुहेब कुरैशी,समीर मकरानी,राहुल कुशवाहा, रोहित मांडले, श्रीदास रैकवार,अनिल दक्ष, राजपाल सिंह,प्रसंग शुक्ला,राजेश श्रीवास, दीपेन्द्र सिंह राजपूत, शिवम तिवारी, नरेश राय,गुलाब अहिरवार, मोहसिन खान,जीवन अहिरवार,अजय लारिया,राजा चौधरी आदि मौजूद थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.