Type Here to Get Search Results !

उमरिया गांव के जंगल में चल रहे जुए के फड़ पर आरोन थाना पुलिस की छापामार कार्यवाही

 *अनैतिक गतिविधियों जुआ, सट्टा आदि के विरुद्ध गुना पुलिस का अभियान लगातार जारी*


उमरिया गांव के जंगल में चल रहे जुए के फड़ पर आरोन थाना पुलिस की छापामार कार्यवाही


*12 जुआरियों पर सख्त कार्यवाही, नगदी एवं मोटरसाइकिलों सहित कुल करीब 2.31 लाख रुपये का मशरूका जप्त*



             गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अनैतिक गतिविधियों के विरूद्ध निरंतर प्रभावी और सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ श्रीमति दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में आरोन थाना पुलिस द्वारा जुए के विरुद्ध उल्लेखनीय कार्यवाही करते हुए उमरिया गांव के जंगल में संचालित जुए के फड़ पर छापा मारकर 12 जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई है ।


                गत दिनांक 26 मई 2026 की शाम आरोन थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के उमरिया गांव के जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये की हार-जीत के दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं । जुए की सूचना को गंभीरता से लेते हुए आरोन थाने से तत्काल पुलिस टीम जुआरियों की धरपकड़ एवं कार्यवाही हेतु रवाना हुई । टीम बिना को विलंब किए तुरंत उमरिया गांव पहुंची और जहां जंगल में मुखबिर की बताई जगह पर जाकर देखा तो वहां पर लगभग 10-12 व्यक्ति फड़ जमाकर ताश के पत्तों से मांग पत्ती का खेल खेलते हुए रुपये की हार-जीत के दांव लगा रहे थे । जिनकी धरपकड़ हेतु पुलिस द्वारा घेराबंदी किए जाने पर जुआरियों में भगदड़ मच गई, जिसमें चार व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर भाग निकले, जबकि आठ जुआरियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया । पकड़े गये जुआरियों ने पूछताछ में अपने नाम 1-राजू पुत्र मोहन सिंह बंजारा उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम खूजा थाना बजरंगगढ़, 2-सुनील पुत्र श्रीराम धाकड़ उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बरखेड़ा हाट, 3-शिवराज पुत्र कैलाश अहिरवार उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम पिपरोदा कला, 4-हिमप्रताप उर्फ बिट्ट पुत्र उजागर सिंह भदौरिया उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बरखेड़ा हाट, 5-अमोल सिंह पुत्र तोफान सिंह यादव उम्र 50 वर्ष निवासी  ग्राम अमोदा, 6-हरगोविंद पुत्र खूब सिंह अहिरवार उम्र 35 वर्ष निवासी आरोन, 7-गजरू पुत्र बुद्धा अहिरवार उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम रूसिया एवं 8-प्रेमनारायण पुत्र अमोल सिंह अहिरवार उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम खजूरी थाना आरोन के होना बताये, बहीं फरार हुए अपने चारों साथियों के नाम 1-कमरलाल धाकड़, 2-रिंकू रघुवंशी, 3-रामू रघुवंशी एवं 4-संदीप रघुवंशी सभी निवासी ग्राम बरखेड़ा हाट के बताए गए । पुलिस द्वारा मौके से 31,500 रुपये नगद, ताश की गड्डी एवं जुआरियों की तीन मोटरसाइकिलें सहित कुल लगभग 2,31,500 रुपये मूल्य का मशरूका विधिवत जप्त कर जुआ खेल रहे सभी 12 आरोपियों के विरुद्ध आरोन थाने में अपराध क्रमांक 152/26 धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।


               जुए के विरूद्ध आरोन थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार, उपनिरीक्षक रविनंदन शर्मा, उपनिरीक्षक पंकज कुशवाह, सउनि राजेन्द्र सिंह यादव, प्रधान आरक्षक दीपक त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक दिनेश शर्मा, प्रधान आरक्षक जितेंद्र गुर्जर, प्रधान आरक्षक रविन्द्र सिंह रघुवंशी, प्रधान आरक्षक जितेंद्रपाल, प्रधान आरक्षक राममोहन दुबे, आरक्षक सौरभ यादव, आरक्षक राम दांगी, आरक्षक व्रतकुमार यादव, आरक्षक देवेंद्र कुशवाह, आरक्षक गौरव शर्मा, आरक्षक कुलदीप शाक्य एवं आरक्षक शुभम यादव की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.