Type Here to Get Search Results !

केंट थाना पुलिस द्वारा डकैती की साजिस रचते गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस रिमाण्ड में खोला चोरी का राज

 *नानाखेड़ी क्षेत्रांतर्गत एम-3 टाउन में चोरी की सनसनीखेज बारदात का खुलाशा*


केंट थाना पुलिस द्वारा डकैती की साजिस रचते गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस रिमाण्ड में खोला चोरी का राज


*कुल 10 आरोपियों ने दिया था चोरी की बरादात को अंजाम, फरार आरोपियों की तलाश जारी*


*अशोकनगर जिले के बहादुरपुर थाने में बाईक चोरी के दो प्रकरणों में अशोकनगर पुलिस को भी थी आरोपी की तलाश*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध निंयत्रण हेतु पूरी सतर्कता एवं नियंत्रण से अपना कर्तव्य निर्वहन किया जा रहा है । इसके तहत गुना पुलिस द्वारा विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों पर निरंतर कार्यवाहियां करते हुये उन्हें उनके अंजामो तक पहुंचाया जा रहा है । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा नानाखेड़ी क्षेत्र स्थित एम-3 टाउन में हुई चोरी की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार कर चोरी की घटना का पर्दाफाश किया है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 24-25 मई 2026 की रात्रि में केंट थाना पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त के दौरान मणिधारी कॉलोनी क्षेत्र में डकैती की योजना बना रहे 05 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि उनके 05 साथी मौके से फरार हो गए थे । गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस रिमांड पर की गई पूछताछ में नानाखेड़ी स्थित एम-3 टाउन में हुई चोरी की घटना का खुलासा हुआ, पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी गुज्जर पारदी पुत्र जीबा पारदी उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम छोटी कनारी थाना धरनावदा जिला गुना ने बताया कि उसने अपने फरार साथियों कोहिनूर पारदी, राहुल पारदी, नानू पारदी, खलनायक पारदी, अभिषेक पारदी, दादी पारदी, बाबा पारदी, गुलशन पारदी एवं लक्की पारदी के साथ मिलकर दिनांक 22-23 मई 2026 की रात में नानाखेड़ी क्षेत्र स्थित एम-3 टाउन स्थित एक मकान से चोरी की गई थी ।


               एम-3 टाउन से चोरी की घटना को लेकर दिनांक 23 मई 2026 को फरियादिया श्रीमती मिथलेश शिवहरे निवासी धौलपुर राजस्थान, हाल निवासी एम-3 टाउन नानाखेड़ी गुना द्वारा केंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 22-23 मई 2026 की रात्रि करीब ढाई बजे उनकी नींद खुली तो देखा कि 4-5 अज्ञात चोर घर के अंदर चोरी कर रहे थे । उनके चिल्लाने पर आरोपी अलमारी में रखे 50 हजार रुपये नगद लेकर भाग गए । इसके बाद घर की तलाशी लेने पर दूसरे कमरे से सोने की एक चैन, तीन अंगूठियां, एक पेंडिल एवं एक जोड़ी कान के टॉप्स भी गायब मिले । चोरी की इस घटना पर से केंट थाने में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 381/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई थी ।


               केंट थाना पुलिस द्वारा आरोपी गुज्जर पारदी को चोरी के उक्त प्रकरण में भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 05 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं । पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है और जिन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर शेष माल बरामद किया जाएगा ।


               जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी गुज्जर पारदी अशोकनगर जिले के बहादुरपुर थाने में दर्ज बाइक चोरी के दो प्रकरणों में भी फरार चल रहा था । उक्त मामलों में अशोकनगर पुलिस लंबे समय से आरोपी की तलाश कर रही थी । आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना अशोकनगर पुलिस को दे दी गई है, जिसमें अशोकनगर पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी । इसके अतिरिक्त भी पुलिस द्वारा आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है तथा अन्य जिलों में भी उसके विरुद्ध प्रकरण दर्ज होने की संभावना है ।


               केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक कुशल पाल, प्रधान आरक्षक गौरव शर्मा, आरक्षक राजू बघेल एवं आरक्षक महेन्द्र रघुवंशी का विशेष योगदान योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.