Type Here to Get Search Results !

केंट थाना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही से बालाजी स्टेट में सूने मकानों में चोरी की वारदात का सफल खुलासा

*प्रकरण एक आरोपी विधिवत गिरफ्तार कर, चोरी का माल किया बरामद*

*केंट थाना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही से बालाजी स्टेट में सूने मकानों में चोरी की वारदात का सफल खुलासा*

            गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं उनके त्वरित खुलासे हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव एवं उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलबारी के पीछे स्थित बालाजी स्टेट में सूने मकानों में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा किया गया है । 

            उल्लेखनीय है कि दिनांक 07 अप्रैल 2026 को फरियादी उमेश कश्यप निवासी ग्राम पाड़ोन थाना फतेहगढ़, हाल निवासी बालाजी स्टेट फुलबारी के पीछे गुना द्वारा केंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसका एवं उसके चचेरे भाई सनी कश्यप का मकान पास-पास स्थित है । दिनांक 06 अप्रैल 2026 को दोनों परिवार अपने-अपने घरों में ताला लगाकर गांव चले गए थे । अगले दिन पता चला कि दोनों मकानों के गेट के ताले टूटे हुए हैं । इसके बाद घरों की जांच करने पर सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े, कम्प्यूटर, कम्प्यूटर एलईडी, छोटा गैस सिलेंडर, बच्चों की सायकिल, ट्रॉली बैग, इंडक्शन, मिक्सी सहित अन्य गृहस्थी का सामान चोरी होना पाया गया । फरियादी की रिपोर्ट पर से केंट थाना पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 222/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई । 

            विवेचना के दौरान केंट थाना पुलिस द्वारा लगातार पतारसी एवं तकनीकी जांच की गई । इसी क्रम में थाने के अन्य अपराध क्रमांक 279/26 में दिनांक 23 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार आरोपी आर्यमन उर्फ काले खां पुत्र शंकरलाल पारदी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बीलाखेड़ी थाना धरनावदा से पूछताछ की गई । पूछताछ में आरोपी ने अपने भाई शक्तिमान पारदी एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 06 अप्रैल की रात्रि में बालाजी स्टेट क्षेत्र में उक्त चोरी की वारदात को अंजाम देना भी स्वीकार किया था । 

            इसके उपरांत केंट थाना पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय से विधिवत अनुमति प्राप्त कर आरोपी आर्यमन पारदी को उक्त चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया । आरोपी की निशानदेही पर चोरी गए माल में से एक मिक्सी एवं एक छोटा गैस सिलेंडर बरामद किया गया है । पुलिस द्वारा घटना में शामिल अन्य सभी आरोपियों की भी पहचान सुनिश्चित कर ली गई है एवं जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है । 

            केंट थाना पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव के नेतृत्व में सउनि मिट्टूलाल विसोरिया, आरक्षक सूर्यभान जाट, आरक्षक शुभम रघुवंशी, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक विकास राजपूत एवं आरक्षक महेन्द्र वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.