Type Here to Get Search Results !

बमौरी थाना क्षेत्र के ग्राम मुंदोल में पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने लगाई जन चौपाल

 बमौरी थाना क्षेत्र के ग्राम मुंदोल में पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने लगाई जन चौपाल


*ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सुनी समस्याएं, अपराध नियंत्रण एवं जनसहभागिता पर दिया विशेष जोर*


*जनता और पुलिस के बीच विश्वास मजबूत करना गुना पुलिस की  प्राथमिकता*




               गुना पुलिस द्वारा आमजन से सतत संवाद स्थापित कर कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से जिले में लगातार जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । इसी क्रम में गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा आज जिले के बमोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुंदोल में जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणजनों से सीधा संवाद स्थापित किया गया ।


               जन चौपाल के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती वासल ने ग्रामीणों की समस्याओं, सुझावों एवं स्थानीय स्तर पर सामने आने वाले मुद्दों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।


               कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की सबसे बड़ी कड़ी है । उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि क्षेत्र में होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध कारोबार, नशे की गतिविधियों, साइबर अपराध अथवा सामाजिक अपराधों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके ।


               जन चौपाल के दौरान महिलाओं की सुरक्षा, नशे से दूर रहने, साइबर फ्रॉड से बचाव, यातायात नियमों एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूक किया गया । साथ ही सड़क सुरक्षा हेतु दो पहिया वाहनों पर हेलमेट एवं चार पहिया वाहन में सीटवेल्ट का उपयोग आवश्यक रूप से करने की अपील की गई । इसके अलावा ग्रामीणों को पुलिस हेल्पलाइन एवं आपातकालीन सेवाओं की जानकारी देते हुए पुलिस से बिना संकोच संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया ।


               पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना स्तर पर आमजन की समस्याओं के संवेदनशील एवं त्वरित निराकरण के निर्देश देते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनता के प्रति सकारात्मक एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया ।


               इस अवसर पर एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना, थाना प्रभारी बमोरी निरीक्षक दिलीप राजोरिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे । ग्रामीणजनों ने पुलिस अधीक्षक द्वारा गांव पहुंचकर सीधे संवाद स्थापित करने की पहल की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति विश्वास व्यक्त किया ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.