Type Here to Get Search Results !

गुना कोतवाली अंतर्गत युवति के आत्महत्या मामले में पुलिस की सक्रिय कार्यवाही

गुना कोतवाली अंतर्गत युवति के आत्महत्या मामले में पुलिस की सक्रिय कार्यवाही


*आत्‍महत्‍या लिए दुष्प्रेरण के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया*



            गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में महिला संबंधी अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेकर इन मामलों में सतत प्रभावी और सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा और उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत जनवरी माह में एक युवति के द्वारा आत्महत्या के मामले में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए आत्‍महत्‍या हेतु दुष्‍प्रेरण के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 26 जनवरी 2026 को 23 वर्षीय एक युवति के द्वारा पठार मौहल्ला में अपने दोस्त सुमित सेन के किराए के कमरे पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्‍महत्‍या की गई थी, जिस पर से गुना कोतवाली में मर्ग कायम कर जांच की  गई । मर्ग जांच में पाया गया कि मृतिका और सुमित सेन दोंनो आपस में दोस्त थे और मृतिका सुमित से शादी करना चाहती थी, लेकिन समित ने उससे शादी करने और साथ रखने से मना कर दिया था । इसी बात से आहत होकर मृतिका द्वारा आत्‍म हत्‍या की गई थी । प्रकरण की संपूर्ण जांच उपरांत दिनांक 15 अप्रैल 2026 को आरोपी सुमित सेन के विरूद्ध गुना कोतवाली में अप.क्र. 173/26 धारा 108 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश शुरू की गई और जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 14 मई 2026 को आरोपी के संबंध में मुखबिर से जानकारी मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी सुमित पुत्र मनोहर सेन उम्र 24 साल निवासी ग्राम नई सरांय जिला अशोकनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्‍यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।


               गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा, उपनिरीक्षक चंचल तिवारी, प्रधान आरक्षक रामकुमार रघुवंशी, प्रधान आरक्षक दिलीप सेन, आरक्षक चंद्रपकाश शर्मा, आरक्षक प्रकाश ग्वाल, आरक्षक शिवराज रघुवंशी एवं महिला आरक्षक निशा शर्मा की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.