आरोन थाना पुलिस ने मारपीट एवं रंगदारी के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों पर सतत और सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में आरोन थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार और उनकी टीम द्वारा रंगदारी एवं मारपीट के एक प्रकरण में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 13 मार्च 2026 को फरियादी मनोज साहू निवासी बरवटपुरा आरोन के द्वारा आरोन थाने पर रिपोर्ट करते हुए बताया था कि दिनांक 17 मार्च 2026 को सुबह वह अपने भाई के साथ दुकान पर था तभी अज्जू अहिरवार निवासी ग्राम देवरी स्कार्पियों गाडी से अपने तीन-चार साथियों के साथ आया और जिनके द्वारा अवैध तरीके से उससे शराब पीने के लिए पैसों की मांग की जब उसने पैसे देने से मना किया तो सभी लोगों ने अश्लील गालियां देते हुए उसकी तथा उसके भाई लकी के साथ मारपीट की गई, जिससे उनके शरीर में जगह-जगह चोटें आईं । उक्त रिपोर्ट पर से उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध आरोन थाने में अपराध क्रमांक 66/26 धारा 119(1), 296(ए), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।
आरोन थाना पुलिस द्वारा प्रकरण के आरोपियों की निरंतर तलाश की गई और जिनकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 14 मई 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर पुलिस द्वारा तत्पर और प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में घटना दिनांक से फरार चल रहे एक आरोपी अजय उर्फ अज्जू पुत्र चरण सिंह अहिरवार उम्र उम्र 19 साल निवासी ग्राम देवरी थाना आरोन को गिरफ्तार कर जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो गाडी को जप्त किया गया है एवं गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।
आरोन थाना पुलिस की इस तत्पर और प्रभावी कार्यवाही में थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह सिकवार, प्रधान आरक्षक रामकुमार सिंह, प्रधान आरक्षक राममोहन दुबे एवं आरक्षक देवेन्द्र कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही है ।
