Type Here to Get Search Results !

बमौरी थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस की सक्रिय कार्यवाही

 *अपहृत एवं गुमशुदा नाबालिगों की दस्तयाबी में गुना पुलिस की सतत् संवेदनशील कार्यवाही*


बमौरी थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस की सक्रिय कार्यवाही


*किशोरी को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों से मिलाया*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के संवेदनशील, मानवीय एवं कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों एवं महिलाओं से संबंधित अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में बमौरी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के लापता होने के मामले में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए किशोरी को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजनों से मिला दिया है । 


           गौरतलब है कि दिनांक 11 मई 2026 को बमौरी थाने पर एक भाई द्वारा अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बहन के दिनांक 09 मई 2026 से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । रिपोर्ट पर से बमौरी थाने में अपराध क्रमांक 102/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा किशोरी की तलाश प्रारंभ की गई । 


           प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बालिका की लगातार सघन तलाश की गई । पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए विभिन्न तकनीकी संसाधनों एवं साइबर विश्लेषण की सहायता से किशोरी की सभी संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की गई । पुलिस की सतत् मेहनत, सूझबूझ एवं प्रभावी रणनीति के परिणामस्वरूप आज दिनांक 17 मई 2026 को किशोरी के संबंध में पुलिस को सटीक जानकारी मिलने पर बमौरी थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए अंतत: लापता किशोरी को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया एवं दस्तयाबी उपरांत विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया । बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा डॉ. नीरू शर्मा एवं समिति सदस्यों द्वारा आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने उपरांत बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया ।


           बमौरी थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया, सउनि मौकम सिंह, प्रधान आरक्षक बालस्वरुप धाकड, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण रघुवंशी, आरक्षक माखन चौधरी, आरक्षक अंकित रघुवंशी, आरक्षक महेन्द्र पटेलिया एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप भदौरिया एवं आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.