Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर ने प्रदान किए अनुकंपा नियुक्ति के नियुक्ति पत्र

 कलेक्टर ने प्रदान किए अनुकंपा नियुक्ति के नियुक्ति पत्र


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा आज अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत दो पात्र आवेदकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर उन्होंने नव-नियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

अनुकंपा नियुक्ति के तहत कु. आयुषी राठौर, पुत्री स्वर्गीय श्री वीरेन्द्र कुमार राठौर को सहायक ग्रेड-3 के पद पर कार्यालय कलेक्ट्रेट जिला गुना में नियुक्ति प्रदान की गई। वहीं कु. प्रियंका दैलवार, पुत्री स्वर्गीय श्री बृजलाल दैलवार को सहायक ग्रेड-3 के पद पर कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी आरोन, जिला गुना में नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.