पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने ली पुलिस अधिकारियों की अपराध समीक्षा बैठक
*सभी प्रकार के लंबित मामलों के शीघ्र व पारदर्शी निराकरण के दिए स्पष्ट निर्देश*
आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम, गुना के सभागार में पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चैकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई, बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर, डीएसपी मुख्यालय श्री जमील उद्दीन सिद्दीकी, सीएससी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा, एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना, एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे, एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा, परवीक्षाधीन डीएसपी श्री आनंद कुमार राय, रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूजा उपाध्याय सहित जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीगण मौजूद रहे । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा सभी थानों के कार्य की बारी-बारी से समीक्षा की जाकर निम्न विषयों पर चर्चा कर इन क्षेत्रों में अधिक से अधिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये :–
1- सभी प्रकार के लंबित अपराध, लंबित चालान, लंबित मर्ग, आदि के निराकरण में तत्परता लाई जाकर इनका शीघ्र व पारदर्शी निराकरण करें ।
2- एससीएसटी एक्ट के लंबित अपराध, लंबित चालान, लंबित राहत राशि के प्रकरणों में तत्परता लाई जाये ।
3- लघु अधिनियम जुआ, सट्टा, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ, अवैध आर्म्स, अवैध पशु परिवहन, अवैध उत्खनन, अवैध विस्फोटक सामग्री आदि के विरूद्ध अभियान चलाकर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जाये ।
4- लंबित समंस-वारंटों की तामीली में तेजी लाई जाये ।
5- सभी लेबल पर सीएम हेल्पलाइन, सीएम मोनिट, सीएम हाउस एवं बरष्ठि कार्यालयों की लंबित शिकायतों का समयावधि में संतुष्टि पूर्वक निराकरण करें ।
6- नाबालिगों के अपहरण के मामलों में तत्परता से कार्यवाही कर अपहृतों को यथा शीघ्र दस्तयाब करें ।
7- दुर्घटना के प्रकरणों में एफएआर/आईएआर/डीएआर रिपोर्ट समयावधि में भेजी जावे ।
8- संपत्ति संबंधी अपराधों में सक्रियता से कार्यवाही करें और संपूर्ण रिकवरी के प्रयास किये जायें ।
9- थाना क्षेत्र के असामाजिक तत्वों की सूची तैयार कर उन पर अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें ।
10- धारा 107 बीएनएसएस (107 बीएनएसएस धारा के तहत माननीय न्यायालय को आपराधिक गतिविधियों से मिली संपत्ति को कुर्क करने का अधिकार है) की कार्यवाही करें ।
11- सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी अपने पास लंबित विभागीय शिकायत जांच यथाशीघ्र पूर्ण कर भेजें ।
12- ऐसे अपराधी जो किसी गंभीर अपराध में जमानत पर है और अपने जमानत पर रहने के दौरान भी अन्य आराधिक गतिविधियों में संलिप्त है, ऐसे अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण की प्रभावी कार्यवाही करें ।
13- माइक्रो बीट प्रणाली का अक्षरश: क्रियान्वयन किया जाये ।
14- सायबर अपराधों के प्रति जन जागरूकता हेतु थाना क्षेत्रों में समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं ।
15- सायबर अपराधों में तत्परता से कार्यवाही करें एवं अपराध विवेचना में आवश्यकतानुसार सायबर सेल की मदद लें ।
16- सीसीटीएनएस प्रणाली में अपराधों संबंधी जानकारी समय पर इंन्द्राज करें ।
17- मर्ग एवं गंभीर अपराधों की विवेचना में हर पहलु पर बारीकी से जांच करें ।
18- रात्रि गस्त/पैट्रोलिंग व्यवस्था प्रभावी रूप से लगाई जाये ।
19- थाना/चौकियों पर संसाधन/बल की उपलब्धता की जानकारी लेकर कमियों का शीघ्र निराकरण हेतु आश्वस्त किया ।
20- निचले कर्मचारियों की समस्याओं को स्वयं तक पहुंचाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई ।
