Type Here to Get Search Results !

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पार्वती नदी पर चला सफाई अभियान, कलेक्टर ने ग्रामीणों से किया संवाद

 जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पार्वती नदी पर चला सफाई अभियान, कलेक्टर ने ग्रामीणों से किया संवाद



गुना, 

प्रदेश शासन के जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा आज जनपद पंचायत राघौगढ़ की ग्राम पंचायत सुंदरखेड़ी में पार्वती नदी तट पर आयोजित स्वच्छता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता की गई। इस दौरान नदी क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाकर जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री कन्याल ने स्वयं नदी तट का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा उपस्थित ग्रामीणजनों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों से जल संरक्षण को जनआंदोलन के रूप में अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण वर्तमान समय की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है। यदि सभी नागरिक सामूहिक सहभागिता के साथ जल संरचनाओं की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए कार्य करें, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए जल उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकती है।


कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि नदियों, तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों के पुनर्जीवन एवं संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता विकसित करना भी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि नदी एवं जल स्रोतों में गंदगी न फैलाएं तथा वर्षा जल संचयन एवं जल संरक्षण गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाएं।


उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नदी क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई, अपशिष्ट प्रबंधन एवं जनजागरूकता गतिविधियां सतत रूप से संचालित की जाएं। साथ ही जल संरक्षण से संबंधित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।


इस अवसर पर एसडीएम राघौगढ़ श्री अमित सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों द्वारा भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई गई तथा जल संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प लिया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.