व्हीव्हीआईपी भ्रमण के दौरानगुना पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के व्यापक एवं चाक-चौबंद इंतजाम
*भीड़ का फायदा उठाकर वारदात कोअंजाम देने की फिराक में घूम रहे 08 संदिग्ध जेबकतरे पुलिस की मुस्तैदी एवं सतर्कतासे पकड़े गए*
दिनांक 10 मई 2026 को गुना में व्हीव्हीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गुना पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के व्यापक एवं चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे । इस हेतु जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से भारी पुलिस बल तैनात कर कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही थी ।
कार्यक्रम के दौरान अत्यधिक भीड़ का फायदा उठाकर जेब काटने एवं अन्य संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम देने की नीयत से कुछ संदिग्ध व्यक्ति भीड़ में घुस गए थे, लेकिन गुना पुलिस की सतर्क निगाहों एवं सक्रिय निगरानी के चलते वे अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके । ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनकी संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए संबंधित 08 व्यक्तियों को पकड़ लिया गया । पकड़े गए व्यक्तियों ने पूछताछ पर अपने नाम 1-राकेश पुत्र हरीशंकर परिहार उम्र 34 साल निवासी सुभाष कालोनी शिवपुरी, 2-विक्की पुत्र अजीत शाह उम्र 25 साल निवासी साइंस कालेज के पास शिवपुरी, 3-रितिक पुत्र लालू छियार उम्र25 साल निवासी सिरसागंज जिला फिरोजावाद (उ.प्र.),4-पूना पुत्र रामप्रसाद कोरी उम्र 18 साल निवासी कोटा (राजस्थान), 5-तोफान पुत्र गोविन्द कोरी उम्र 22 साल निवासी कोटा (राजस्थान), 6-मुरली पुत्र शंकर कोरी उम्र 19 साल निवासी कोटा (राजस्थान), 7-भगत पुत्र मुरारी गोस्वामी उम्र 20 साल निवासी कोटा (राजस्थान) एवं 8-करण पुत्र श्याम भाट उम्र 20 साल निवासी कोटा (राजस्थान) के बताए गए एवं जिनकी तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 06 मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं, जिनके चोरी के होने के संदेह पर पुलिस द्वारा उन्हें विधिवत जप्त कर जिनके संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है ।
उक्त सभी संदिग्धों के विरुद्ध कैंट थाना पुलिस द्वारा विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल पहुंचा दिया है । गुना पुलिस द्वारा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु लगातार सतर्कता एवं प्रभावी कार्यवाही जारी है ।
