गुना में दिनांक 03 एवं 04 जुलाई को होगी राज्य खेल अकादमी के जूडो खिलाड़ियों की प्रतिभा चयन प्रक्रिया
गुना
संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, भोपाल द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए राज्य खेल अकादमियों में खिलाड़ियों के प्रतिभा चयन कार्यक्रम जारी किए गए हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी (जूडो) के खिलाड़ियों का प्रतिभा चयन दिनांक 3 एवं 4 जुलाई 2026 को संजय स्टेडियम खेल परिसर, गुना में आयोजित किया जाएगा। प्रतिभा चयन प्रक्रिया में भोपाल से आए विशेषज्ञ अधिकारी एवं चयनकर्ता भाग लेंगे। इस दौरान जिले के प्रतिभावान जूडो खिलाड़ियों का परीक्षण कर उन्हें आगामी चयन प्रक्रिया के लिए चुना जाएगा।
म0प्र0 राज्य खेल अकादमी के स्वीकृत सीटों में 80 प्रतिशत मध्यप्रदेश के खिलाडियों एवं 20 प्रतिशत राज्य के बाहर के खिलाडियों हेतु सीट आरक्षित की गई है। प्रतिभा चयन कार्यक्रम में भाग लेने वाले खिलाडी विभागीय वेबसाईट https://talentsearch.dsywmp.gov.in/ पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है। जिले के ऐसे खिलाडी जो म0प्र0 राज्य खेल अकदामी में प्रवेश लेना चाहते है वह निर्धारित दिनांक को प्रतिभा चयन कार्यक्रम में भाग ले सकते है। प्रतिभा चयन कार्यक्रम की अधिक जानकारी के लिये श्री यश प्रधान जूडो प्रशिक्षक मोबाईल नम्बर- 9144109141 पर सम्पर्क कर सकते है।
