Type Here to Get Search Results !

म्याना थाना पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा एवं मारपीट के 06 वर्ष पुराने मामले में फरार वारंटी किया गिरफ्तार

 म्याना थाना पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा एवं मारपीट के 06 वर्ष पुराने मामले में फरार वारंटी किया गिरफ्तार



              गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में  गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों, इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में म्याना थाना पुलिस द्वारा शासकीय कार्य में बाधा एवं मारपीट के 06 वर्ष पुराने एक प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया है ।


               उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में आरोपी रणवीर सिंह गुर्जर, निवासी ग्राम मकरावदा द्वारा विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाए जाने पर जिसके विरुद्ध म्याना थाने में अपराध क्रमांक 455/20 धारा 353, 294, 186, 341, 506, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 538/21 में आरोपी के विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था ।


               म्याना थाना पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी । इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आज दिनांक 08 जून 2026 को म्याना थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी रणवीर पुत्र कल्याण सिंह गुर्जर उम्र 32 साल निवासी ग्राम मकरावदा, थाना म्याना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।  


              म्याना थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया के नेतृत्व में ऊमरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बुंदेल सिंह सुनेरिया, प्रधान आरक्षक अशोक गुर्जर, प्रधान आरक्षक सुजीत सिकरवार, आरक्षक सुनील यादव, आरक्षक सुनील कुशवाह एवं आरक्षक रंजीत रमन का सराहनीय योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.