*नशे के विरुद्ध गुना पुलिस की निरंतर कार्यवाही*
राघौगढ़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ नशा तस्कर किया गिरफ्तार
*आरोपी से 10.4 ग्राम स्मैक एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल सहित कुल 2.04 लाख मूल्य का मशरुका बरामद*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी एवं नशे के कारोबार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध लगातार कठोर एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में राघौगढ़ थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए बाईक पर स्मैक तस्करी करते एक नशा तस्कर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 10.04 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर साईकिल को जप्त किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि बीती रात राघौगढ़ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हीरो स्पलेंडर प्लस मोटर साइकिल क्रमांक MP08 ZB 6638 पर एक व्यक्ति नशीला पदार्थ स्मैक लेकर सागर गांव की तरफ से राघौगढ की ओर आ रहा है । थाना क्षेत्र में स्मैक तस्करी की उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए राघौगढ़ थाने से तत्काल पुलिस की एक टीम तस्कर की तलाश में रामनगर रोड पर पहुंची, इस दौरान नौहर गांव की पुलिया के पास मुखबिर द्वारा बताए हुलिए अनुसार मोटर साइकिल पर उक्त संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसने पुलिस को देखते ही मोटर साइकिल मोडकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस फोर्स द्वारा सतर्कता से कार्यवाही करते हुए उसे मौके पर ही धर दबोच लिया गया । जिसने पूछताछ पर अपना नाम चैन सिंह पुत्र नैनकराम भील उम्र 42 साल निवासी ग्राम पीपलखेडीखुर्द थाना मृगवास जिला गुना का बताया । मुखबिर सूचना के आधार पर उसकी विधिवत तलाशी लेने पर जिसके कब्जे से 10.04 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई । आरोपी से बरामद स्मैक कीमती करीबन 1.04 लाख रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल कीमती 01 लाख रुये सहित कुल 2.04 लाख रुपये मूल्य का मशरुका विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं जिसके विरुद्ध राघौगढ थाने में अप.क्र. 141/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया । पुलिस द्वारा आरोपी के स्मैक तस्करी के अन्य नेटवर्क एवं संभावित स्त्रोतों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है ।
नशे के विरुद्ध राघौगढ़ थाना पुलिस की इस प्रभावी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय जाट, उपनिरीक्षक कमल सिंह मीना, आरक्षक बलभद्र सिंह चौहान, आरक्षक धर्मेन्द्र रावत, आरक्षक धीरेन्द्र गुर्जर, आरक्षक अनुज रघुवंशी, आरक्षक पपेन्द्र रावत एवं आरक्षक जितेन्द्र मीना की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
