Type Here to Get Search Results !

जामनेर थाना पुलिस ने रंगदारी एवं मारपीट के प्रकरण में फरार आरोपी किया गिरफ्तार

 जामनेर थाना पुलिस ने रंगदारी एवं मारपीट के प्रकरण में फरार आरोपी किया गिरफ्तार


*आरोपी के विरुद्ध पूर्व से 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज, गुना पुलिस द्वारा जिला बदर की कार्यवाही भी जारी*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर कार्यवाहियां की जा रही हैं । कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आदतन एवं असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से गुना पुलिस सतत अभियान चलाकर अपराधियों पर प्रभावी शिकंजा कस रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं डीएसपी मुख्यालय एवं प्रभारी एसडीओपी श्री जमील उद्दीन सिद्दकी के पर्यवेक्षण में जामनेर थाना पुलिस ने रंगदारी एवं मारपीट के एक प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए करीब डेढ़ माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।       


              उल्लेखनीय है कि दिनांक 17 अप्रैल 2026 को फरियादी जगदीश मीना (उम्र 28 वर्ष), निवासी ग्राम बैरवास, थाना जामनेर द्वारा जारमनेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 17 अप्रैल 2026 को वह गांव के मंदिर पर आयोजित भंडारे में शामिल होने गया था । इसी दौरान उसके गांव का ही विनोद मीना पुत्र गजराज सिंह मीना उससे शराब पीने के लिए 500 रुपये मांगने लगा । फरियादी द्वारा रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए उसके साथ हाथ-थप्पड़ों से मारपीट की तथा उसकी मोटरसाइकिल को धक्का देकर गिरा दिया, जिससे मोटर सायकिल क्षतिग्रस्त हो गई । जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आरोपी विनोद मीना के विरुद्ध जामनेर थाने में अपराध क्रमांक 55/26 धारा 119(1), 296(बी), 324(2) एवं 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी । घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे ।


               पुलिस की सतत निगरानी, मुखबिर तंत्र की सक्रियता एवं प्रभावी रणनीति के परिणामस्वरूप जामनेर थाना पुलिस ने आज मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण में करीब डेढ़ माह से फरार आरोपी विनोद पुत्र गजराज मीना (उम्र 38 वर्ष), निवासी ग्राम बैरवास, थाना जामनेर, जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं वैधानिक कार्यवाही उपरांत उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।


               आरोपी विनोद मीना के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने पर उसके विरुद्ध जामनेर थाने में मारपीट, अवैध कब्जा, अवैध शराब विक्रय, आर्म्स एक्ट तथा जिलाबदर आदेश के उल्लंघन जैसे गंभीर मामलों सहित कुल 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपी पुलिस की हिस्ट्रीशीट सूची में भी शामिल है ।


               आरोपी की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु वर्ष 2023 में उसके विरुद्ध जिलाबदर की कार्यवाही की जा चुकी है । इसके अतिरिक्त दिनांक 22 अप्रैल 2026 को उसके विरुद्ध धारा 129 बीएनएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई थी, जिसमें आज विधिवत बाउंड ओवर की कार्यवाही संपादित की गई है । साथ ही आरोपी के विरुद्ध पुनः जिलाबदर की कार्रवाई भी वर्तमान में प्रचलित है ।


               गुना पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले, रंगदारी, गुंडागर्दी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं विधिसम्मत कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी । आमजन की सुरक्षा एवं अपराधमुक्त वातावरण सुनिश्चित करना गुना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है ।


               जामनेर थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मेहरा, प्रधान आरक्षक बृजेश त्यागी, आरक्षक सुनील सूर्यवंशी, आरक्षक गजेन्द्र गुर्जर, आरक्षक पंजाब गुर्जर एवं आरक्षक सोबरन सिंह की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.