नपा द्वारा दूषित पानी की शिकायत पर तत्काल जांच कराई
गुना
वार्ड क्रमांक 09 में दूषित पानी पीने से कुछ बच्चों का स्वास्थ्य खराब होंने की सूचना प्राप्त हुई थी,सूचना मिलते ही जल प्रकोष्ठ प्रभारी द्वारा कर्मचारियों को तत्काल पानी के सेंपल लेने द्वारा वार्ड में भेजा गया।
पार्षद श्रीमति सुमन लालाराम लोधा की उपस्थिति में पानी के सैंपल लिए गए। जल प्रकोष्ठ प्रभारी ने बताया कि वार्ड में विभिन्न स्थानों से पानी के सेंपल लिए गए जिनमें प्रारंभिक तौर पर किसी प्रकार की बदबू नहीं पाई गई थी तथा पानी भी साफ दिखाई दे रहा था।जिसे जांच के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी लैब में भेजा गया था । जांच में पानी के आयरन, नाइट्रेट, आर्सेनिक, फ्लोराइड, क्लोराइड, टीडीएस, एल्केनिटी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, क्लोरीन, पीएच, टर्बिडिटी, कलर, थर्मल कंडक्टिविटी एवं गंध की जांच की गई। जिसमें सभी सैंपल मानक स्तर के पाए गए है,जिसमें किसी प्रकार की कोई अशुद्धी नहीं पाई गई है। गुना नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत किसी भी दूषित पानी की समस्या के लिए जल प्रकोष्ठ प्रभारी संचित डिमरी (8085266006) को तत्काल सूचित करे।
