Type Here to Get Search Results !

युवाओं के लिए आईटीआई में प्रवेश का सुनहरा मौका

 युवाओं के लिए आईटीआई में प्रवेश का सुनहरा मौका

गुना 


प्राचार्य शासकीय आईटीआई सुश्री श्‍वेता कुशवाह ने बताया कि वर्ष 2026 के लिए शासकीय आईटीआई संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। जिले में संचालित पांच शासकीय आईटीआई सफलतापूर्वक संचालित हैं। जिनमें कौशल विकास के लिये कुल 768 सीटें उपलब्‍ध हैं। जिसमें 35 प्रतिशत महिलाओं का आरक्षण हैं। युवाओं के लिए विभिन्न रोजगारोन्मुखी एवं कौशल विकास आधारित ट्रेडों में प्रवेश के अवसर उपलब्ध हैं। तकनीकी शिक्षा के माध्यम से युवा कम समय में रोजगार प्राप्त करने या स्वरोजगार स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। आईटीआई में कोपा, सोलर टेक्नीशियन, वेल्डर एवं डीजल मैकेनिक जैसे आधुनिक और उद्योगों की मांग के अनुरूप पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा अपने कौशल का विकास कर सकते हैं और उद्योगों में रोजगार के बेहतर अवसर हासिल कर सकते हैं।

आईटीआई में दो वर्षीय पाठ्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों को उच्च माध्यमिक (12वीं) के समकक्ष मान्यता का लाभ भी प्राप्त होता है। साथ ही जो युवा भारतीय सेना में जाकर देश सेवा का जज्बा रखते हैं, उनके लिए आईटीआई एक बेहतरीन सीढ़ी है। 'अग्निवीर' भर्ती प्रक्रिया में आईटीआई पास उम्मीदवारों को 30 से 40 अतिरिक्त (बोनस) मार्क्स दिए जाते हैं, जो आपके चयन की संभावनाओं को कई गुना बढ़ा देते हैं।

जिले के सभी युवाओं और उनके माता-पिता से यही अपील की गयी हैं कि कौशल विकास के इस शानदार अवसर का लाभ उठाएं। आज ही अपनी नजदीकी शासकीय आईटीआई संस्था से संपर्क करें, प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी लें और अपने लिए एक उज्ज्वल, सुरक्षित और आत्मनिर्भर भविष्य की नींव रखें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.